Deoxa Indonesian Channels

lisensi

Advertisement

Advertisement
Contributors of DsGuruji
Friday, January 9, 2026, January 09, 2026 WIB
Last Updated 2026-01-10T07:23:09Z
D.El.EdREETSSCTGT-PGTपुलिस भर्तीशिक्षा विभागशिक्षामित्र न्यूज़सिविल सर्विस

प्रदेश में मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान के तहत संचालित प्रखर राजस्थान 2.0

Advertisement

प्रदेश में मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान के तहत संचालित प्रखर राजस्थान 2.0 व निपुण संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत 10 से 15 जनवरी के मध्य आयोजित होने वाली सत्र 2025-26 की अंतिम क्लस्टर कार्यशाला से पूर्व शुक्रवार को एसआरजी/केआरपी के प्रशिक्षण के संबंध में आमुखीकरण वेबीनार आयोजित की गई।

 

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के शिक्षा संकुल स्थि​त मुख्यालय से उप निदेशक गुणवत्ता श्री नादान सिंह गुर्जर ने वेबीनार में प्रदेशभर से जुड़े एफएलएन एसआरजी/केआरपी सहित जिला व ब्लॉक ​स्तरीय अधिकारियों व संस्था प्रधानों को क्लस्टर कार्यशाला के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

 

वेबीनार में कार्यशाला के दौरान शत प्रतिशत शिक्षकों की उपस्थिति, सुविधाजनक विद्यालय के चयन, सभी पहलुओं पर आवश्यक रूप से चर्चा, शिक्षक ऐप के पूर्ण उपयोग, फीडबैक फॉर्म भरना सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। निदेशालय स्तर से भी अधिकारियों द्वारा जनवरी माह में ही प्रस्तावित एआई आधारित मूल्यांकन ओआरएफ के संबंध में भी दिशानिर्देश दिए गए।

 

#EducationForAll #NIPUNRajasthan #PrakharRajasthan #QualityEducation